फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Relief from sewer problems in Pratapgarh zone

Faridabad News: प्रतापगढ़ जोन में सीवर की समस्या से मिलेगी राहत

Thu, 17 Sep 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Relief from sewer problems in Pratapgarh zone
पांच साल के रखरखाव पर 4.32 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। प्रतापगढ़ जोन में सीवर ओवरफ्लो, ब्लॉकेज और लाइन बैठने की समस्या से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने क्षेत्र की मास्टर सीवर लाइन के संचालन और रखरखाव के लिए 4.32 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके तहत 600 से 1800 एमएम व्यास की मास्टर सीवर लाइन की पांच साल तक नियमित निगरानी और मरम्मत कराई जाएगी। मास्टर सीवर लाइन में रुकावट होने पर कई बार गंदा पानी सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में फैल जाता है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी के साथ दुर्गंध और जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। लाइन बैठने या गलत कनेक्शन होने पर भी सीवर व्यवस्था प्रभावित होती है। अब इन समस्याओं के समाधान के लिए एजेंसी को जिम्मेदारी दी जाएगी।


एफएमडीए के कार्यकारी अभियंता ओमदत्त ने बताया कि एजेंसी को मास्टर सीवर लाइन की नियमित पेट्रोलिंग करनी होगी। सीवर ओवरफ्लो और ब्लॉकेज की शिकायत मिलने पर उसका समाधान करना होगा। इसके अलावा लाइन में सेटलमेंट समेत अन्य तकनीकी खामियों को भी दूर करना होगा। चयनित एजेंसी की जिम्मेदारी केवल शिकायत मिलने पर काम करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मास्टर सीवर लाइन की नियमित निगरानी और रखरखाव भी कराया जाएगा। इससे लाइन में आने वाली दिक्कतों की समय रहते पहचान कर उन्हें दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article