फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Relief for parents regarding children's Aadhaar updates; biometric updates will be available free of cost.

Faridabad News: बच्चों के आधार अपडेट में अभिभावकों को राहत, मुफ्त में बायोमेट्रिक अपडेट करा सकेंगे

Wed, 16 Sep 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Relief for parents regarding children's Aadhaar updates; biometric updates will be available free of cost.
30 सितंबर तक नहीं लगेगा शुल्क, स्कूल स्तर पर विशेष कैंप लगाने की तैयारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। स्कूल जाने वाले 7 से 15 वर्ष के बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराने को लेकर अभिभावकों के लिए राहत की खबर है। यूआईडीएआई ने 30 सितंबर 2026 तक अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) का शुल्क माफ किया है।
ऐसे में अभिभावक बिना अतिरिक्त शुल्क के बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट करा सकेंगे। इसके लिए स्कूल स्तर पर विशेष कैंप लगाने की तैयारी की जाएगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे विद्यार्थियों की पहचान करें, जिनका एमबीयू अभी लंबित है। स्कूलों या चिह्नित स्थानों पर विशेष कैंप लगाकर बच्चों का आधार अपडेट कराने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित एजेंसियों से समन्वय करने को कहा गया है।आमतौर पर आधार में बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट कराने के लिए अभिभावकों को प्रक्रिया और शुल्क को लेकर जानकारी जुटानी पड़ती है। अब शुल्क माफी की अवधि सीमित होने के कारण स्कूलों से कहा गया है कि वे विद्यार्थियों और उनके माता-पिता या अभिभावकों तक इसकी सूचना पहुंचाएं। इससे उन परिवारों को खास फायदा होगा, जिनके बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट लंबे समय से लंबित है।
विज्ञापन


अपार आईडी भी जरूरी

इसके साथ ही विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को ऐसे बच्चों की पहचान करने को कहा गया है, जिनके पास आधार कार्ड है लेकिन अभी तक अपार आईडी नहीं बनी है। जिन स्कूलों में अपार आईडी बनने की प्रगति कम है, वहां विशेष अभियान चलाया जाएगा। यूडीआईएसई+ पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर जिला स्तर पर दोनों कार्यों की नियमित निगरानी होगी। एमबीयू का काम 30 सितंबर और अपार आईडी का लक्ष्य 31 अक्तूबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश हैं। ऐसे में अभिभावकों से अपील है कि वे स्कूल से संपर्क कर अपने बच्चे का आधार अपडेट लंबित है या नहीं, इसकी जानकारी लें और समय रहते प्रक्रिया पूरी कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed