{"_id":"6489c170fb147eeb850acfd6","slug":"relatives-beat-up-the-teacher-for-talking-to-the-student-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-6818-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छात्रा से बातचीत करने पर परिजनों ने टीचर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छात्रा से बातचीत करने पर परिजनों ने टीचर को पीटा
Wed, 14 Jun 2023 07:02 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 14 Jun 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
मारपीट की घटना के बाद से पीड़ित घर नहीं आया
परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। एक छात्रा के परिजनों ने टीचर के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद से टीचर घर नहीं आया। चार दिन बीत जाने के बावजूद टीचर का कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों की शिकायत पर आदर्श नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि टीचर जिस स्कूल में पढ़ाता है, उस स्कूल की एक छात्रा से बात करने पर परिजनों ने टीचर की पिटाई की।
पीड़ित के परिजनों ने बताया कि बेटा हितेश (19) स्नातक कर रहा है और बल्लभगढ़ स्थित निजी स्कूल में पढ़ाता भी है। 10 जून को हितेश स्कूल में पढ़ाने के लिए गया था जोकि 11:30 बजे तक घर वापस नहीं आया। इस पर मां ने स्कूल में जाकर पूछताछ की, जहां पर उनको पता चला कि हितेश को स्कूल के बाहर कई लड़कों ने पीटा था। वारदात को अंजाम देने के बाद हितेश को बेहोशी की हालत में मोटर साइकिल पर बिठाकर ले गए, जिसके बाद एक दोस्त ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। इस पर आदर्श नगर थाना की पुलिस आई और तीन-चार लड़कों को ले गई। एक आरोपी के पास से पीड़ित का मोबाइल मिला है। थाने में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर डीसीपी बल्लभगढ़ को शिकायत दी गई है।
डीसीपी को शिकायत देने के बाद थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना आदर्श नगर प्रभारी कुलदीप ने बताया कि पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि युवक जिस स्कूल में पढ़ाता है, उस स्कूल की एक छात्रा के साथ उसकी बातचीत थी। उक्त छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना मिल गई, जिस पर टीचर के साथ मारपीट की गई। जांच के दौरान उन्होंने स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया, जिसमें पाया कि मारपीट की घटना के बाद पीड़ित अकेला कहीं जा रहा है।