फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rejuvenation of parks and green belts begins

Faridabad News: पार्कों और ग्रीन बेल्ट के कायाकल्प की शुरुआत

Sat, 14 Feb 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rejuvenation of parks and green belts begins
पार्कों की टूटी चहारदीवारियों को मजबूत किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के रिहायशी इलाकों में लंबे समय से बदहाल पड़े पार्कों और ग्रीन बेल्ट को संवारने की दिशा में नगर निगम ने एक साथ कई सेक्टरों में काम शुरू करने की तैयारी कर ली है। वार्ड नंबर 37 के सेक्टर 11 सहित आसपास के अन्य रिहायशी सेक्टरों के कुल नौ पार्कों और ग्रीन बेल्ट को पहले चरण में शामिल किया गया है।

निगम आयुक्त के निर्देश के बाद एक फरवरी से यह अभियान शुरू किया गया है। निगम अधिकारियों के अनुसार, पार्कों की टूटी चहारदीवारियों को मजबूत किया जाएगा और जर्जर फुटपाथों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चलने योग्य बनाया जाएगा। सुबह-शाम टहलने वाले बुजुर्गों और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैदल मार्ग को प्राथमिकता दी गई है। पार्कों की बाहरी दीवारों पर वॉश स्टोन ग्रिट प्लास्टर किया जाएगा जिससे दीवारें मजबूत होने के साथ-साथ आकर्षक भी दिखेंगी। दूसरी ओर शहर के एक अन्य रिहायशी सेक्टर में लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। टीम ने अवैध कब्जे हटाकर जमीन को खाली कराया और वहां ग्रीन बेल्ट विकसित करने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों की निगरानी में क्षेत्र की सफाई कर पौधरोपण की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed