फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Registrar's Office Modernized

Faridabad News: आधुनिक हुआ कुलसचिव कार्यालय

Thu, 17 Sep 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Registrar's Office Modernized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जेसी विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और आगंतुकों को प्रशासनिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कुलसचिव कार्यालय को आधुनिक बनाया गया है। नवीनीकृत कुलसचिव कार्यालय का उद्घाटन कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने किया। कार्यालय में अधिक लोगों के बैठने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए विस्तृत सहायता कार्यालय (सपोर्ट ऑफिस) तैयार किया गया है। नए कार्यालय में आने वाले विद्यार्थियों और अन्य आगंतुकों को प्रशासनिक कार्यों के लिए अधिक व्यवस्थित वातावरण मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कुलसचिव कार्यालय प्रमुख प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र होता है। ऐसे में यहां बेहतर व्यवस्था होने से कार्यों को अधिक सुगम तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी। उद्घाटन अवसर पर कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने आधुनिकीकरण पहल का नेतृत्व करने के लिए कुलसचिव प्रो. अजय रंगा की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed