{"_id":"6aad8a7a826e6a2bbd050b74","slug":"registrars-office-clerk-arrested-for-taking-a-bribe-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80435-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रजिस्ट्रार कार्यालय का क्लर्क 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रजिस्ट्रार कार्यालय का क्लर्क 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसायटी-कम-जिला औद्योगिक केंद्र कार्यालय के क्लर्क को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व आरडब्ल्यूए के कार्यकाल से वित्तीय रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के एवज में 45 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था।
इस पर पीड़ित ने ब्यूरो राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाना में दी शिकायत में बताया था कि आरोपी र्क्लक वित्तीय रिकॉर्ड उपलब्ध देने बदले क्लर्क 45 हजार रुपये मांग रहा है। इसके आधार पर ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। योजना के तहत शिकायतकर्ता ने शुक्रवार को आरोपी को रिश्वत की रकम में से 20 हजार रुपये दे दिए। जैसे ही शिकायतकर्ता रुपये देकर आया तो बाहर खड़ी टीम ने आरोपी क्लर्क को काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।