फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Refusing to give up despite difficult circumstances, she is paving a new path for women through sewing and embroidery

Faridabad News: मुश्किल हालातों में भी नहीं मानी हार, सिलाई-कढ़ाई से महिलाओं को दे रहीं नई राह

Fri, 24 Jul 2026 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Refusing to give up despite difficult circumstances, she is paving a new path for women through sewing and embroidery
मेहनत और आत्मविश्वास ने धीरे-धीरे छोटे प्रयास को कौशल प्रशिक्षण केंद्र का रूप दिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सोताई गांव की महिला आरती ने पति के निधन के बाद आई कठिन परिस्थितियों के आगे हार नहीं मानी। परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने पर उन्होंने अपने हुनर को ही सहारा बनाया और घर से छोटे स्तर पर सिलाई-कढ़ाई का काम शुरू किया। उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने धीरे-धीरे इस छोटे प्रयास को एक कौशल प्रशिक्षण केंद्र का रूप दे दिया। आज उनके केंद्र में गांव और आसपास के क्षेत्रों की आठ से नौ महिलाएं प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।


केंद्र में महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, फैशन डिजाइनिंग और अन्य रोजगारपरक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कई महिलाएं घर से ही सिलाई का काम कर अपनी आय बढ़ा रही हैं। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ा है। केंद्र संचालिका आरती का कहना है कि उनका उद्देश्य महिलाओं को केवल हुनर सिखाना नहीं, बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित करना भी है।
विज्ञापन




यहां आकर मैंने सिलाई का काम अच्छी तरह सीखा। अब मैं घर से काम करके परिवार की आय बढ़ा रही हूं।
- कलावती

पहले खाली समय घर के काम में ही निकल जाता था। अब हुनर सीखकर अपनी पहचान बनाने का मौका मिला है।
- संध्या

इस प्रशिक्षण केंद्र ने मुझे आत्मविश्वास दिया है। अब मैं खुद का छोटा काम शुरू करने की तैयारी कर रही हूं।
- अनु

यह केंद्र महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी है। यहां आकर महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
- कल्पना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed