फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Recovery rate reduced by 14 percent in a month

एक माह में 14 फीसदी घट गई रिकवरी दर

Sat, 01 May 2021 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Recovery rate reduced by 14 percent in a month
फरीदाबाद। कोरोना काल में मरीजों की तादाद इस तरह बड़ी है कि एक ही माह में स्वस्थ मरीजों की दर में 14 फीसदी गिरावट आई है। इसमें अप्रैल माह के अंत तक जिले में कोरोना कर रिकवरी रेट 83.6 प्रतिशत रह गया है।
विज्ञापन

एक माह में जिले में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में तेजी से उछाल आया है। इसमें हर दिन संक्रमित मिलने वाले मरीजों की संख्या 1500 से अधिक हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण को मात देने वाले मरीजों की संख्या में भी भारी गिरावट आई है। ऐसे में रिकवरी दर में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बीते एक माह में जिले में संक्रमितों की रिकवरी दर 14 फीसदी गिरी है। अप्रैल माह में कुल 25,027 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 14,068 रही। बीके माह अप्रैल की शुरुआत में कोरोना रिकवरी दर 97.9 प्रतिशत रही। यह अप्रैल अंत तक 83.6 प्रतिशत रह गई है। अप्रैल महीने की शुरूआत में कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वाले मामलों गिरावट रही लेकिन बीते कुछ दिनों से स्वस्थ होने वाले मरीजों की तादाद में फिर से तेजी आई है। शुक्रवार को जिले में रिकॉर्ड 1860 लोगों को संक्रमण मुक्त घोषित किया गया था। वहीं, बृहस्पतिवार को 1069 लोगों के ठीक होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की थी।
विज्ञापन

वर्जन-
कोरोना संक्रमण से संबंधित आंकड़ों में लगातार बदलाव आ रहा है। अप्रैल माह के दौरान मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में रिकवरी दर में भी काफी गिरावट दिखी है। संक्रमण से बचाव के लिए उपाय बेहद जरूरी हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों की मदद कर सकता है, लेकिन संक्रमण से दूर नहीं रख सकता है। यह लोगों की जागरूकता से ही होगा।- डॉ. रामभगत, कोविड नोडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed