{"_id":"6a4157a0b91d36b4790b1800","slug":"records-of-sports-facilities-in-schools-will-be-recorded-online-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73485-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विद्यालयों में ऑनलाइन दर्ज होगा खेल सुविधाओं का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विद्यालयों में ऑनलाइन दर्ज होगा खेल सुविधाओं का रिकॉर्ड
विज्ञापन
- एक क्लिक में पता चलेगी स्कूल में खेल की स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। राजकीय विद्यालयों में मौजूद खेल सुविधाओं का पूरी तरह से डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। खेल के मैदानों से लेकर खेल के सामान की पूरी जानकारी को अब ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ा जा रहा है।
शिक्षा विभाग के नए आदेशों के मुताबिक जिले के हर सरकारी स्कूल को खेल मैदान की वर्तमान स्थिति, खेल उपकरणों, खेल सामग्री और खिलाड़ियों को मिलने वाली किट आदि की पूरी जानकारी विभाग के एमआईएस पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। डिजिटल रिकॉर्ड से विभाग को एक क्लिक पर पता चल जाएगा कि किस स्कूल में खेल की क्या स्थिति है।
डिजिटल व्यवस्था का फायदा यह होगा कि स्कूलों को खेल के सामान के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। किस विद्यालय में किस खेल सामग्री या उपकरण की आवश्यकता है, इसकी जानकारी भी मुख्य रूप से ऑनलाइन ही दर्ज की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल कदम से जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों के सरकारी स्कूलों में खेल का स्तर सुधरेगा।
विज्ञापन
विभाग द्वारा इसको लेकर आदेश जारी किया गया है। विद्यालयोंं को खेल सुविधाओं की जानकारी अब एमआईएस पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। - हरबीर अधाना, खेल शिक्षा अधिकारी।