फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Record 1605 infected in one day, five killed

एक दिन में रिकॉर्ड 1605 संक्रमित, पांच की मौत

Wed, 28 Apr 2021 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Record 1605 infected in one day, five killed
फरीदाबाद। कोरोना का कहर हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने सर्वाधिक आंकड़ों के साथ 1605 नए लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की। बीते 24 घंटों में जिले में पांच संक्रमितों की मौत हो गई। इस दौरान 1163 मरीज संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने में सफल रहे। बीते कई दिनों से जिले में हर दिन 1500 से अधिक मामले सामने आ रहे थे, लेकिन मंगलवार को केवल 1330 नए मरीज मिले थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 69,774 हो गई है। इनमें से 57,862 लोग स्वस्थ हो गए हैं। अभी तक 491 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 11416 तक पहुंच गई है। इसमें से 1523 अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, 9893 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। फिलहाल 513 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि 94 वेंटिलेटर पर हैं। कोविड नोडल डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना कर रिकवरी रेट 82.9 प्रतिशत रह गया है, जबकि एक्टिव केस रेट 15.8 प्रतिशत तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 4127 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 3214 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed