फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   RDF made from solid waste will be used in industrial units

Faridabad News: औद्योगिक इकाइयों में किया जाएगा ठोस कचरे से बने आरडीएफ का इस्तेमाल

Sat, 01 Nov 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
RDF made from solid waste will be used in industrial units
नगर निगम के विभिन्न ट्रांसफर स्टेशनों से एकत्रित आरडीएफ को अब उद्योगों तक पहुंचाया जाएगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने पारंपरिक ईंधन के स्थान पर ठोस कचरे से बने अपशिष्ट व्युत्पन्न ईंधन (आरडीएफ) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए नई पहल शुरू की है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि इस योजना के तहत औद्योगिक इकाइयों, पेपर मिलों और टॉरिफिकेशन यूनिट ऑपरेटरों को एमएसडब्ल्यू से प्राप्त आरडीएफ के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के विभिन्न ट्रांसफर स्टेशनों से एकत्रित आरडीएफ को अब उद्योगों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि इसका इस्तेमाल पारंपरिक ईंधन की जगह औद्योगिक प्रसंस्करण कार्यों में किया जा सके। इससे न केवल लैंडफिल पर बोझ कम होगा बल्कि शहर में सतत कचरा प्रबंधन और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


आयुक्त खड़गटा ने बताया कि यह कदम पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा की बचत दोनों के लिहाज से अहम है। नगर निगम ने इस दिशा में उन सभी उद्योगों से संपर्क शुरू कर दिया है जो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अधिकृत हैं और आरडीएफ उपयोग करने की पात्रता रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी नगर निगम फरीदाबाद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता मनदीप कुमार को सौंपी गई है।


आपको बताते चलें कि इस पहल से जहां पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता घटेगी, वहीं नगर निगम को अपने ठोस कचरा प्रबंधन खर्च में भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही शहर में प्रदूषण स्तर कम करने और लैंडफिल साइट्स की उम्र बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed