फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rawal Academy won due to Kabir's bowling

Faridabad News: कबीर की गेंदबाजी से जीती रावल अकादमी

Wed, 24 Jan 2024 05:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
Rawal Academy won due to Kabir's bowling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-56 स्थित प्ले हाउस क्रिकेट मैदान में बुधवार को रावल क्रिकेट अकादमी और स्पोर्ट्स लैंड डीपीएस के बीच दोस्ताना मैच खेला गया। इसमें रावल क्रिकेट अकादमी ने 156 रन से बाजी मारी। टीम की ओर से कबीर को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए।

रावल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। टीम की ओर से विराट त्यागी ने 65 रन की पारी खेली। स्पोर्ट्स लैंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए भवेश व वंश ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पोर्ट्स लैंड डीपीएस की टीम 78 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही रावल क्रिकेट अकादमी की टीम 156 रन से मैच जीत गई। टीम की ओर से वंश ने 21 रन बनाए। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से कबीर ने गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed