{"_id":"65abba97ba7b0168e106e7ad","slug":"rawal-academy-won-by-116-runs-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-19630-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रावल अकादमी ने 116 रन से मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रावल अकादमी ने 116 रन से मारी बाजी
विज्ञापन
भानू बधेल चार विकेट चटका कर रहे मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सिकरी स्थित डीपीएसजी मैदान पर रावल क्रिकेट अकादमी और एमकेएमसीए पलवल के बीच दोस्ताना मैच का आयोजन किया गया। इसमें रावल क्रिकेट अकादमी ने 116 रन से बाजी मारी। टीम की ओर से भानू बधेल ने चार विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
रावल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। टीम की ओर से उमंग चौधरी ने 54 रन बनाए। एमकेएमसीए की ओर से गेंदबाजी करते हुए पवन व दिव्यम ने एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमकेएमसीए की टीम 104 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से राहुल ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। रावल अकादमी की ओर से भानू ने चार विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।