{"_id":"6a32da42c52fdafce20b4c2e","slug":"rawal-academy-reaches-under-12-tournament-final-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72604-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अंडर-12 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची रावल अकादमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अंडर-12 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची रावल अकादमी
विज्ञापन
हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले भानु बघेल बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट मैदान पर बुधवार को रावल अकादमी ने डब्ल्यूसीएल को 196 रन से बड़े अंतर से हराया। अंडर-12 टूर्नामेंट के 30 ओवर के मुकाबले में रावल अकादमी ने पांच विकेट पर 315 रन का स्कोर खड़ा किया। अभय सौरोत ने 101, भानु बघेल ने 83 और सरवन ने 38 रन बनाए। डब्ल्यूसीएल की ओर से वीर ने दो विकेट चटकाए। जवाब में डब्ल्यूसीएल की टीम नौ विकेट पर 119 रन ही बना सकी। टीम की ओर से वीर ने 24 रन बनाए। अन्य कोई खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका। रावल अकादमी के भानु बघेल ने 18 रन देकर छह विकेट झटके। अवनीश चौधरी ने 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। भानु बघेल को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।