{"_id":"65abbbd7ab32a9d5d709c31c","slug":"ravindra-fagnas-team-won-with-vanshs-century-innings-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-19624-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वंश के शतक से जीती रविंद्र फागना की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वंश के शतक से जीती रविंद्र फागना की टीम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट मैदान में शनिवार को ऑल इंडिया अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने वंश की शतकीय पारी की बदौलत युग क्रिकेट अकादमी को दो विकेट से हराया।
युग क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए। रविंद्र फागना की ओर से गेंदबाजी करते हुए धर्मेन्द्र कसाना ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंद्र फागना की टीम ने आठ विकेट खोकर 289 रन बनाकर मैच को अपने कब्जे में कर लिया। टीम की ओर से वंश यादव ने 153 रन और साद खान ने 62 रन बनाए।