फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   rape with a young girl

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Sat, 08 Jun 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
rape with a young girl
बल्लभगढ़। थाना शहर अंतर्गत एक कॉलोनी में रहकर कोचिंग ले रही छात्रा से पड़ोस में रह रहे एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती ने जब आरोपी पर शादी के लिए दबाव डाला तो उसने इंकार कर दिया। इस पर युवती ने इसकी शिकायत पुलिस में की। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे।
विज्ञापन

मूलरूप से पलवल की रहने वाली 22 वर्षीय युवती यहां थाना शहर बल्लभगढ़ क्षेत्र की एक कॉलोनी में कोचिंग ले रही है। कोचिंग सेंटर के पास ही युवती ने कमरा किराए पर ले रखा है और वहीं रहती है। पुलिस के अनुसार, युवती की कोचिंग सेंटर के पास ही रहने वाले एक युवक से दोस्ती हो गई। युवक रेवाड़ी का रहने वाला है और वह भी यहां रहकर कोचिंग ले रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि गत 4 जून को युवक, युवती के कमरे पर आया और उसे शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। दो दिन बाद जब युवती ने आरोपी युवक पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो उसने इंकार कर दिया। इस पर युवती ने इसकी शिकायत पुलिस में की। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed