फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rape of 3 and a half year old girl

Faridabad News: साढ़े 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म

Wed, 12 Feb 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rape of 3 and a half year old girl
डबुआ थाना क्षेत्र में हुई वारदात, खेतों के पास सुनसान जगह पर बच्ची को छोड़ गया आरोपी
विज्ञापन

बदहवास हालत में मजदूरों ने बच्ची को देखा और पास के कबाड़ गोदाम मालिक को बताया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र में साढ़े 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी बच्ची को यहां कबाड़ गोदाम के पीछे खेतों के पास सुनसान जगह पर छोड़कर भाग गया। कुछ मजदूर उधर शौच के लिए गए तो बच्ची को बदहवास व लहूलुहान हालत में देखा। बच्ची को गंभीर हालत के चलते बीके अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया। लेकिन पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। डबुआ थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना पुलिस व अपराध शाखा की तीन टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। आस-पास के क्षेत्र में 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए आरोपी को किसी ने देखा हो। ताकि पहचान कर आरोपी को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन


नंगला-गाजीपुर रोड पर कबाड़ गोदाम के पीछे खेतों की ओर सुनसान जगह ये मामला सोमवार शाम को सामने आया। 2-3 मजदूर वहां शौच के लिए गए तो बच्ची को बदहवास व लहूलुहान हालत में देखा। मजदूरों ने पास के स्क्रैप गोदाम के पास रहने वाले मयंक को ये बताया। मयंक ने ही डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी। आरोप है कि लगभग आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन बच्ची को अस्पताल ले जाने की बजाय एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। बाद में बच्ची को बीके अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को दिल्ली रेफर कर दिया। लेकिन पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक बच्ची सुनसान जगह पड़ी रही
बच्ची अपने माता-पिता के साथ इसी एरिया की झुग्गियों में रहती है। परिवार मध्यप्रदेश का मूल निवासी है और यहां कबाड़ बीनने का काम करते है। माता पिता रोज की तरह सोमवार को भी कबाड़ बीनने चल गए । शाम लगभग 6 बजे बच्ची की मां झुग्गी पर पहुंची तो बेटी नहीं दिखी। आस-पास ढूंढने लगी तो पड़ोस के लोगों ने बताया कि तुम्हारी बच्ची के साथ गलत काम हुआ है, उसे अस्पताल लेकर गए हैं। तब महिला अपने पति के साथ अस्पताल पहुंची और डॉक्टरों व पुलिस से संपर्क किया। वहीं दुष्कर्म के बाद बदहवास हालत में बच्ची काफी देर तक सुनसान जगह पड़ी रही। उसके निजी अंग से काफी खून निकल रहा था। बच्ची के शरीर के अन्य हिस्सों पर भी खून लग गया। अधिक खून निकलने के चलते उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed