फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rape accused arrested from Meerut within six hours

Faridabad News: दुष्कर्म के आरोपी को छह घंटे में मेरठ से किया गिरफ्तार

Thu, 29 Aug 2024 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rape accused arrested from Meerut within six hours
किशोरी की मां सहित मुख्य आरोपी को पूछताछ के बाद भेजा जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नाबालिग के दुष्कर्म मामले में पुलिस ने किशोरी की मां सहित मुख्य आरोपी को छह घंटे में यूपी के मेरठ से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेशकर जेल भेजा गया। खेड़ी पुल थाना क्षेत्र निवासी किशोरी के पिता ने बताया कि वह पत्नी से अलग रहते हैं। शिकायतकर्ता की पत्नी आरोपी रिभु त्यागी के साथ रहती है। किशोरी कभी-कभी अपनी मां के पास मिलने के लिए चली जाती थी। फरवरी व मार्च में जब वह अपनी मां से मिलने गई तो वहां पर आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इस संबंध में अपनी मां को बताया तो मां ने उसको धमकाकर चुप रहने के लिए कहा। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी का साथ देने के लिए कहा। पिता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना खेड़ी पुल ने केस दर्ज कर किशोरी की मां और मुख्य आरोपी रिभु त्यागी को उसके घर मेरठ से गिरफ्तार किया है। दोनों को पूछताछ पूरी होने के बाद जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed