फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ransom demanded from businessman after luring him in honey trap, case registered

Faridabad News: हनी ट्रैप में फंसाकर कारोबारी से मांगी फिरौती, केस दर्ज

Fri, 13 Oct 2023 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ransom demanded from businessman after luring him in honey trap, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। लिफ्ट के बहाने एक कारोबारी की कार में बैठी महिला ने कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 50 हजार रुपये की फिरौती की मांग की। पैसे न देने की सूरत में महिला ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। कारोबारी को डराने के लिए महिला के कुछ साथियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पीड़ित को धमकाया और केस दर्ज कर पीटने की बात भी कही। दो दिन पहले महिला ने पीड़ित पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़ित युवक ने आरोपियों की बातें रिकॉर्ड कर लीं और पुलिस को सारी सच्चाई बताई। पुलिस ने महिला सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सैनिक कॉलोनी के निवासी रूपचंद ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया वह दिल्ली में इवेंट मैनेजमेंट का काम करते हैं। 27 सितंबर रात करीब 10 बजे कार से घर की तरफ लौट रहे थे। मैगपाई होटल के पास लघुशंका के लिए कार से उतरे तो एक महिला ने सेक्टर 21 जाने के लिए उनसे लिफ्ट मांगी। रूपचंद ने कहा वह उधर नहीं जा रहा। इस पर महिला ने बीके चौक तक छोड़ने की बात कही। आरोप है कार में बैठते ही महिला ने रूपचंद के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला ने कहा वह शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर देगी। महिला के कहने पर रूपचंद ने एक दुकान से बिरयानी खरीदी और सेक्टर 21 की तरफ चले गए। महिला उसे सेक्टर 21 स्थित मायरा होम्स नाम के होटल में ले गई। यहां निशा राजपूत नाम से कमरा बुक किया गया था। आरोप है महिला ने कमरे में रूपचंद के साथ कुछ वीडियो बनाए और गाली गलौज कर विवाद बढ़ाने लगी। परेशान होकर पीड़ित घर के लिए निकलने लगा तो महिला ने कहा कि उसे ओल्ड फरीदाबाद चौक के पास एक ओयो में छोड़ दो। अगले दिन महिला ने फोन पर पैसों की मांग शुरू कर दी। आरोपी महिला ने कहा कि पचास हजार रुपये नहीं देगा तो वीडियो और फोटो वायरल कर देगी। रूपचंद ने फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन

-----
खुद को पुलिस अधिकारी बताकर मांगे 50 हजार
शिकायतकर्ता का कहना है महिला के फोन करने के अगले दिन उसके पास दोबारा से फोन आया। कॉलर ने कहा वह सेक्टर 19 चौकी से संजय तंवर बोल रहा है। निशा नाम की महिला तुम्हारे खिलाफ शिकायत लेकर आई है। कुछ ले-दे कर मामला खत्म करवा सकता हूं। इसी बीच संजय ने चौकी प्रभारी से भी बात कराने की बात कही। चौकी प्रभारी बने युवक ने रूपचंद को धमकाया और कहा थाने लाकर पीटूंगा तब पता लगेगा। आरोपी संजय तंवर मामला शांत करवाने की एवज में पैसों की मांग करता रहा। संजय ने कहा पुलिस केवल महिला की सुनेगी तुम फंस जाओगे। रूपचंद ने 30 सितंबर को सेक्टर 16 चौकी में मामले की शिकायत दी। चौकी प्रभारी ने महिला व संजय तंवर को चौकी में बुलाया। यहां माफी मांगने के बाद मामले को रफा दफा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दो दिन पहले पहले फिर दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला
चौकी से मामला रफा दफा होने के बाद आरोपी महिला ने सेक्टर 16 स्थित महिला थाना सेंट्रल में जाकर रूपचंद के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। थाने से फोन जाने के बाद रूपचंद ने डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ और एसीपी मोनिका देशवाल को मामले से अवगत कराया और महिला और आरोपी संजय तंवर की रिकॉर्डिंग सुनाई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी संजय तंवर और महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed