फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ranking will be decided by cleanliness of 46 wards, honour will be given

Faridabad News: 46 वार्डों की सफाई व्यवस्था से तय होगी रैंकिंग, मिलेगा सम्मान

Fri, 17 Apr 2026 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ranking will be decided by cleanliness of 46 wards, honour will be given
1 मई से दो हफ्ते चलेगा स्वच्छता महाअभियान, स्थानीय स्तर पर जवाबदेही तय करने की कोशिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए नगर निगम फरीदाबाद अगले महीने से व्यापक स्तर पर विशेष स्वच्छता महाअभियान शुरू करने जा रहा है। एक मई 2026 से शुरू होकर दो सप्ताह तक चलने वाला यह अभियान शहर के सभी 46 वार्डों में एक साथ लागू होगा जिसमें सफाई को लेकर प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाया जाएगा।

इस अभियान के तहत हर वार्ड के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा और उसी के आधार पर रैंकिंग तय होगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों को सम्मानित करने के साथ-साथ आर्थिक प्रोत्साहन भी दिया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर जवाबदेही तय करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन



माइक्रो प्लान के तहत रोजाना होगी निगरानी

नगर निगम ने इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत माइक्रो प्लान तैयार किया है। इसके तहत हर वार्ड में सफाई की दैनिक मॉनिटरिंग की जाएगी जिसमें कूड़ा उठान की नियमितता, खुले में कचरा फेंकने की घटनाएं, सार्वजनिक स्थलों की सफाई और नागरिकों की शिकायतों के निस्तारण जैसे बिंदुओं को शामिल किया गया है। इन सभी मानकों के आधार पर वार्डों को अंक दिए जाएंगे और उसी के अनुसार उनकी रैंकिंग तय होगी। इससे न केवल सफाई व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है बल्कि कर्मचारियों और पार्षदों के बीच बेहतर प्रदर्शन की प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लापरवाही पर होगी कार्रवाई

अभियान की निगरानी के लिए नगर निगम ने अलग-अलग जोन में विशेष टीमें गठित की हैं, जो रोजाना निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगी। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि कहीं लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था से फील्ड स्तर पर काम की गति बढ़ने और सफाई व्यवस्था में पारदर्शिता आने की उम्मीद है। नियमित निगरानी के कारण समस्याओं का समय रहते समाधान भी संभव हो सकेगा।


बढ़ती आबादी और कचरा समस्या के बीच अहम पहल
फरीदाबाद जैसे तेजी से बढ़ते शहर में कचरा प्रबंधन बड़ी चुनौती बन चुका है। कई क्षेत्रों में अनियमित कूड़ा उठान, खाली प्लॉटों में कचरे के ढेर, सीवर ओवरफ्लो और सड़कों पर गंदगी जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के बावजूद कई इलाकों में सफाई व्यवस्था कमजोर बनी हुई है। ऐसे में यह अभियान इन समस्याओं को दूर करने और साफ-सुथरे वार्डों का मॉडल तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों को सम्मान से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

नगर निगम स्तर पर पहली बार स्वच्छता को लेकर इस तरह की प्रतिस्पर्धा शुरू की जा रही है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों को सम्मान और इन्सेंटिव दिए जाने से पार्षदों और स्थानीय टीमों में बेहतर काम करने की होड़ देखने को मिल सकती है। इस अभियान का सीधा असर आम लोगों पर भी पड़ेगा। साफ-सुथरा वातावरण मिलने से बीमारियों में कमी आएगी कॉलोनियां अधिक व्यवस्थित होंगी और नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होगी।


शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम हर स्तर पर काम कर रहा है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। - निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed