फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ramlila dialogues to echo from today; preparations in the final stage.

Faridabad News: आज से गूंजेंगे रामलीला के संवाद, तैयारियां अंतिम चरण में

Tue, 06 Oct 2026 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ramlila dialogues to echo from today; preparations in the final stage.
कई रामलीला कमेटियां 10 अक्तूबर से मंचन शुरू करेंगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार से शहर के कुछ प्रमुख रामलीला मंचों पर धार्मिक कार्यक्रमों और लीला मंचन की शुरुआत होगी। एनआईटी नंबर-दो स्थित विजय रामलीला कमेटी की ओर से मंगलवार को सुंदरकांड के पाठ के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं 2एच ब्लॉक मार्केट स्थित जागृति रामलीला कमेटी की ओर से पहले दिन नारद लीला का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा स्प्रिंगफील्ड कॉलोनी, पाली चौक और मोदी चौक की रामलीला कमेटियां 10 अक्तूबर से मंचन शुरू करेंगी।

एनआईटी एक नंबर मार्केट स्थित विजय रामलीला कमेटी के प्रधान नवीन ने बताया कि मंगलवार शाम दिल्ली के रसराज की ओर से सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक दिनेश अदलखा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। सुंदरकांड के पाठ के बाद देर शाम भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। बुधवार से नियमित रामायण मंचन शुरू होगा।
विज्ञापन


रामलीला के पहले दिन बुधवार को नारद देव के रावण को श्राप देने और श्रवण वध का प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद राम जन्म, सीता स्वयंवर, राम वनवास, भरत मिलाप, सीता हरण, हनुमान का लंका पहुंचना, लंका दहन, राम-रावण युद्ध और अयोध्या वापसी सहित रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। कमेटी के अनुसार 21 अक्तूबर को राम के राजतिलक के साथ रामलीला का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 2एच ब्लॉक मार्केट स्थित जागृति रामलीला कमेटी की ओर से मंगलवार को पहले दिन नारद लीला प्रस्तुत की जाएगी। इसके माध्यम से दर्शकों को रामायण की आगे की कथा से जोड़ने वाले प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। कलाकारों की ओर से संवाद, अभिनय और मंच सज्जा का अभ्यास लगातार किया जा रहा है।


स्प्रिंगफील्ड कॉलोनी स्थित रामलीला कमेटी, पाली चौक स्थित कमाऊ सांस्कृतिक मंडल और मोदी चौक स्थित स्वर्ण कला रामलीला कमेटी की ओर से 10 अक्तूबर से रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा। इन मंचों पर भी रामायण के प्रमुख प्रसंगों को संवाद, अभिनय, संगीत और पारंपरिक मंच सज्जा के साथ प्रस्तुत करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed