फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ramesesvir was brought in from Delhi PWD officer

दिल्ली के पीडब्ल्यूडी अधिकारी से लाया था रेमडेसिविर

Wed, 05 May 2021 06:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Ramesesvir was brought in from Delhi PWD officer
फरीदाबाद। साढ़े छह लाख रुपये में रेमडेेसिविर के दो इंजेक्शन ब्लैक करने का आरोपी उन्हें दिल्ली से लेकर आया था। जांच के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका एक रिश्तेदार दिल्ली पीडब्ल्यूडी में अधिकारी है। आरोपी ने रिश्तेदार से झूठ बोलकर इंजेक्शन लिए थे। रिमांड के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने रेमडेेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान सेक्टर-28 निवासी हितेश पलटा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-28 पुलिस लाइन रोड से दो इंजेक्शनों सहित काबू किया और एक दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सेक्टर-19 में स्थित पार्श्वनाथ मॉल के अंदर करेंसी एक्सचेंज का काम करता है। उसका एक रिश्तेदार दिल्ली में पीडब्लूडी में अधिकारी है। आरोपी ने उससे कहा कि उसके दोस्त की तबियत ज्यादा खराब है। उसके लिए दो इंजेक्शन की जरूरत है। अधिकारी ने अपने पद का इस्तेमाल कर दो इंजेक्शन का इंतजाम कर आरोपी को दे दिया। फरीदाबाद आकर आरोपी उन्हें साढ़े छह लाख रुपये में बेचना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed