फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Raksha Bandhan: Free bus service for sisters on Roadways buses to begin tomorrow at 12 PM.

रक्षाबंधन : कल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी रोडवेज में बहनों के लिए फ्री सेवा

Wed, 26 Aug 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan: Free bus service for sisters on Roadways buses to begin tomorrow at 12 PM.
हरियाणा की सीमा के अंदर ही मिलेगी मुफ्त सफर की सुविधा, अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा रोडवेज ने महिलाओं को मुफ्त सफर का तोहफा दिया जाएगा। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू हो जाएगी। यह सुविधा 28 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगी। त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बल्लभगढ़ डिपो से आगरा और अलीगढ़ समेत लंबे रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी । खास बात यह है कि मुफ्त सफर की सुविधा सिर्फ हरियाणा की सीमा के अंदर ही मिलेगी। हरियाणा की सीमा खत्म होते ही किराया देना होगा।


बल्लभगढ़ डिपो से रोजाना करीब 160 बसें अलग-अलग रूटों पर संचालित होती हैं। ड्यूटी इंचार्ज जयपाल राठी ने बताया कि लोगों की भीड़ को देखते हुए आगरा और अलीगढ़ रूट पर सबसे अधिक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं से हरियाणा राज्य की सीमा के अंदर कोई किराया नहीं लिया जाएगा, लेकिन यूपी या अन्य राज्यों की ओर जाने वाली महिलाओं को हरियाणा की सीमा पार करने के बाद निर्धारित किराया देना होगा। आगरा रूट पर होडल तक महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। होडल पार करने के बाद उन्हें नियमानुसार किराया देना होगा। इसी तरह अलीगढ़ रूट पर यमुना पुल पार करने के बाद किराया लागू होगा। अधिकारियों के अनुसार इस दौरान सबसे ज्यादा यात्री यूपी की ओर जाने वाले होते हैं।
विज्ञापन

--


बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे

रक्षाबंधन के कारण निजी बसों और यूपी रोडवेज की बसों में भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आगरा और अलीगढ़ रूट पर करीब 50 से 60 निजी बसें चलाई जाती हैं। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ यात्री बसों की छत पर बैठकर सफर करते नजर आते है। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को लोकल रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक समेत अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed