{"_id":"68dd3d9610e704eace0aaae5","slug":"rajesh-solanki-became-the-chairman-of-the-market-committee-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52650-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मार्केट कमेटी अध्यक्ष बने राजेश सोलंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मार्केट कमेटी अध्यक्ष बने राजेश सोलंकी
विज्ञापन
मंत्री राजेश नागर ने कहा-भाजपा सरकार की सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति का है परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तिगांव मार्केट कमेटी का अध्यक्ष राजेश सोलंकी को बनाया गया है। उन्होंने तिंगांव में समर्थकों एवं समाज के लोगों के साथ मिलकर मंत्री राजेश नागर से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को गुलदस्ता भेंट किया और मिठाई खिलाकर धन्यवाद किया।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि वास्तव में यह भाजपा सरकार की सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति का ही परिणाम है, जिसमें सर्व समाज को नेतृत्व का अवसर प्राप्त हो रहा है। हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सबका साथ सबका विकास के आदर्श वाक्य को पूरा करने में लगे हुए हैं।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मार्केट कमेटियों में बेहतर लोगों को अवसर प्रदान किए गए हैं। इसके लाभ लोगों को जल्द मिलेंगे। कमेटियों में उपलब्ध व्यवस्थाओं में पहले से भी अधिक सुधार और जनता को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी इसके प्रति हम आशान्वित हैं। उन्होंने राजेश सोलंकी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और अपना सहयोग देने की भी बात कही।
विज्ञापन
इस अवसर पर तिगांव मार्केट कमेटी अध्यक्ष राजेश सोलंकी ने कहा कि वह मंत्री राजेश नागर के कुशल नेतृत्व में अपना हर संभव प्रयास कर लोगों तक सुशासन पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर बीजेपी के कई नेता व समाज के लोग मौजूद रहे।