फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Raja, the mastermind behind the kidney scandal, arrested from Bihar

Faridabad News: किडनी कांड का मुख्य सूत्रधार राजा बिहार से गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2023 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Raja, the mastermind behind the kidney scandal, arrested from Bihar
- बिचौलिया बनकर दोनों पक्षों को मिलवाने में भी अहम भूमिका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पति को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर महिला की किडनी निकालने के मामले में सेक्टर-16 चौकी की पुलिस ने पूरे मामले के मुख्य सूत्रधार को बिहार के किशनगंज से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मूल रूप से बिहार के किशनगंज के दहीभात कलां निवासी राजा के रूप में हुई है। उसी ने दोनों पक्षों को मिलवाने और फर्जी कागजात तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान आरोपी से फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड, विधायक की फर्जी मुहर आदि बरामद की जाएगी।
किडनी कांड में पुलिस ने क्यूआरजी अस्पताल के दो डॉक्टरों समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर रखा है। इसमें विनोद मंगोत्रा, अंबिका, कासिफ रजा उर्फ राजा, तजेंद्र, जयप्रकाश, श्रीराम कांवरा और स्वाति के नाम शामिल हैं। आरोपी श्रीराम कांवरा सेक्टर-16 स्थित क्यूआरजी अस्पताल के नेफ्रो विभाग के प्रमुख हैं। स्वाति अस्पताल में कोऑर्डिनेटर के पद पर हैं। आरोपियों के खिलाफ ट्रांसप्लांटेशन ऑफ ह्यूमन ऑर्गन एक्ट, धोखाधड़ी, षड्यंत्र, फर्जी कागजात तैयार करवाने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन

सेक्टर-16 चौकी प्रभारी एसआई उमेद ने बताया कि राजा ने दोनों पक्षों को मिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह फर्जी कागजात तैयार करवाने में भी शामिल रहा है। अंदेशा है कि आरोपी ने और भी कांड कर रखे हैं। आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। राजा को दिल्ली ले जाकर विनोद मंगोत्रा के घर की निशानदेही कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ये है पूरा मामला
पलवल निवासी रिंकी सौरोत ने सेक्टर-16 चौकी में दी शिकायत में बताया कि वह पति के साथ बल्लभगढ़ में रहती हैं। करीब दो साल पहले पति के फेसबुक अकाउंट पर किडनी दान करने का विज्ञापन देखा था। उन्होंने गलती से उस पर क्लिक कर दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने रिंकी से संपर्क किया तो उन्होंने किडनी दान करने से मना कर दिया। आरोपियों ने रिंकी को पति की सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया। तब महिला किडनी देने के लिए तैयार हो गई। पीड़िता का कहना है किडनी दिल्ली के विनोद मंगोत्रा नामक व्यक्ति को ट्रांसप्लांट की जानी थी। नियम के तहत परिवार का सदस्य ही किडनी दान कर सकता है। आरोपियों ने विनोद की पत्नी अंबिका के नाम से रिंकी का फर्जी आधार कार्ड और शादी का पंजीकरण सर्टिफिकेट बनवाया। सेक्टर-16 क्यूआरजी अस्पताल में रिंकी की किडनी विनोद को ट्रांसप्लांट कर दी। आरोप है क्यूआरजी अस्पताल की मिलीभगत से सारा काम हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed