{"_id":"64ff4b126c244d4f3f01bfda","slug":"raja-bugga-and-yamin-accused-of-friends-murder-arrested-from-khajuri-khas-delhi-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13204-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दोस्त की हत्या के आरोपी राजा, बुग्गा और यामिन को खजूरी खास दिल्ली से काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दोस्त की हत्या के आरोपी राजा, बुग्गा और यामिन को खजूरी खास दिल्ली से काबू
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तीन दिन पहले पंचशील कॉलोनी पार्ट एक में युवक को बेटा कह कर बुलाने का विरोध करने पर चाकुओं से गोद कर हत्या और एक युवक को घायल करने के आरोपी राजा, बुग्गा उर्फ गोगा उर्फ अजहर व यामिन को क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली के खजूरी से काबू किया। आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने मृतक के शव को सोमवार को परिजनों को सौंप दिया है।
दिल्ली के एकता विहार निवासी 21 वर्षीय आलोक चौधरी शुक्रवार देर रात पंचशील कॉलोनी की मार्केट में अपने दोस्तों से मिलने आया था। आरोप है कि एक दोस्त आलोक चौधरी से बेटा कह कर बात कर रहा था। बार-बार बेटा कह कर बुलाने पर आलोक ने इसका विरोध किया। इस दौरान आरोपियों ने आलोक और उसके दोस्त शिवम पर चाकू से हमला कर दिया। आलोक और शिवम दोनों उनके इरादों को भांप कर भागने लगे। आरोपियों ने उनका पीछा किया और चाकूओं से गोद कर आलोक की हत्या कर दी और फरार हो गए थे। मृतक के पिता की शिकायत पर पल्ला थाना पुलिस ने आरोपी राजा, यामिन और बुगा उर्फ गुगा उर्फ गोगा उर्फ अजहर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के निर्देश पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच की चार टीम और थाना पुलिस की एक टीम तलाश में अलग-अलग जिलों में छापा मार रही थी। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। सोमवार को आलोक की हत्या में शामिल आरोपी राजा, बुग्गा उर्फ गोगा उर्फ अजहर व यामिन को खजूरी खास दिल्ली से क्राइम ब्रांच की टीम ने काबू कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आज उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हत्या में प्रयोग किया गया चाकू बरामद का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कई बड़े मामले का खुलासा होने की भी उम्मीद है।