फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rainwater harvesting system will improve groundwater level

Faridabad News: वर्षा जल संचयन प्रणाली से सुधरेगा भू-जलस्तर

Fri, 26 Sep 2025 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:03 AM IST
सार

फरीदाबाद के वार्ड 37 में जलभराव से राहत और भूजल स्तर बढ़ाने हेतु 9 ड्रेन पिट्स व वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण शुरू हुआ है। यह परियोजना तीन माह में पूरी होगी। सफल रहने पर इसे अन्य वार्डों में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
Rainwater harvesting system will improve groundwater level

विस्तार

- 9 ड्रेन पिट्स से भूजल स्तर होगा रिचार्ज, जलभराव से मिलेगी राहत
विज्ञापन

- वाटर हार्वेस्टिंग की भी होगी मरम्मत

मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद के वार्ड 37 में बरसात के दिनों में जलभराव से राहत दिलाने और भूजल स्तर को सुधारने के लिए नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यहां 9 ड्रेन पिट्स और वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। इनसे बारिश का पानी नालियों और सड़कों पर बहने की बजाय जमीन में समा सकेगा।

इस प्रयास से जहां जलभराव की समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा, वहीं भविष्य की पानी की जरूरतों को पूरा करने में भी मदद होगी। नगर निगम फरीदाबाद ने इस परियोजना के तहत कार्य को तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अधिकारियों के अनुसार बारिश का पानी इन पिट्स में एकत्र होकर धीरे-धीरे जमीन में रिसेगा, जिससे भूजल स्तर बढ़ेगा।
विज्ञापन




शहर के लिए बनेगा मॉडल प्रोजेक्ट
विशेषज्ञों का मानना है कि वार्ड 37 की यह पहल पूरे शहर के लिए एक मॉडल साबित हो सकती है। यदि यह सफल रहता है तो नगर निगम अन्य वार्डों में भी इसी तर्ज पर वर्षा जल संचयन संरचनाएं तैयार करेगा। इससे बढ़ते शहरीकरण के बीच पानी की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
निगम की तरफ से भूजल स्तर बढ़ाने व जलभराव से स्थाई समाधान के लिए लगातार काम किया जा रहा है। आने वाले समय में लोगों को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
- संजीव, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed