{"_id":"689e2f9cb6358d7b3a0277e5","slug":"rain-put-a-brake-on-the-speed-of-the-city-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49191-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश ने शहर की रफ्तार पर लगाया ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश ने शहर की रफ्तार पर लगाया ब्रेक
विज्ञापन
ब्लैक स्पॉट से लेकर घर-दुकानों में भरा पानी,
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बृहस्पतिवार तड़के से हो रही मूसलाधार बारिश ने फरीदाबाद शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। वाहन रेंगते हुए नजर आए। सुबह करीब 5 बजे से शुरू हुई तेज बारिश से जहां तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई वहीं कई इलाकों में जलभराव से लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ गईं। हालात ऐसे बने कि नगर निगम के संयुक्त आयुक्त के आवास से लेकर रेलवे अंडरपास, सड़कों, दुकानों और घरों तक में पानी घुस गया।
सबसे ज्यादा परेशानी उन इलाकों में देखी गई, जिन्हें पहले से ब्लैक स्पॉट के तौर पर चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर जलनिकासी व्यवस्था पहले ही कमजोर मानी जाती रही है और बारिश ने इनकी खामियों को उजागर कर दिया। कई जगह पानी इतना भर गया कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। सुबह से ही बारिश शुरू होने के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय स्कूल व ऑफिस के साथ व्यापार के लिए बाहर निकलने वाले लोगों को कई फीट पानी से निकलकर आगे बढ़ना पड़ा लेकिन जाम के कारण उन्हें अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचने में काफी समय लगा साथ ही बारिश से भरे गंदे पानी के कारण लोगों के कपड़े भी खराब हो गए।
अंडरपास में पानी भरने से आवाजाही बंद
बारिश का सबसे बड़ा असर ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में देखने को मिला। यहां पानी भरने के बाद प्रशासन को अंडरपास बंद करना पड़ा। इससे आने-जाने वाले वाहनों को लंबा चक्कर लगाकर वैकल्पिक मार्ग से गुजरना पड़ा। खासतौर पर ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोगों को देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन
अधिकारियों के घरों में भी घुसा पानी
आम लोगों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी बारिश के कहर का सामना करना पड़ा। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त के सरकारी आवास में पानी भर गया। सरकारी आवास पर पानी भरा होने के कारण अधिकारियों को भी घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई। जिले में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होना था इस कारण अधिकारियों को सुबह से ही फील्ड पर उतरना पड़ा।
सेक्टर 21 और नीलम रेलवे रोड पर दिखी बुरी स्थिति
सेक्टर 21 की मुख्य और आंतरिक सड़कों पर कई फीट पानी भर गया। बारिश के दौरान यहां से गुजर रहे वाहन पानी में फंस गए। कई दोपहिया वाहन बंद हो गए और लोगों को उन्हें धक्का देकर बाहर निकालना पड़ा। वहीं नीलम रेलवे रोड पर तो हालात और भी खराब रहे। यहां दुकानों और घरों में पानी घुस गया। कई व्यापारियों ने बताया कि पानी उनके गोदाम और शोरूम तक पहुंच गया, जिससे सामान खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
बाल सुधार गृह में भी पानी
बारिश का पानी बाल सुधार गृह तक पहुंच गया, जिससे वहां रह रहे बच्चों और कर्मचारियों को काफी दिक्कत हुई। प्रशासन ने पंप लगाकर पानी निकालने की कोशिश की, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव बना रहा।
वाहन चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ा
लगातार बारिश और पानी भरने से शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। सुबह ऑफिस और स्कूल के समय ट्रैफिक का दबाव बढ़ा, जिससे वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहे। बल्लभगढ़, एनएच-2, बाटा चौक, बदरपुर बॉर्डर की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहन चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
प्रशासन ने सुबह से ही तैनात कर दिए थे पंप
नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने पंप और मशीनें लगाकर जलनिकासी का कार्य सुबह से ही शुरू कर दिया था। हालांकि लगातार बारिश के कारण राहत मिलने में समय लग गया। निगम के अधिकारियों का कहना है कि जलभराव वाले इलाकों को प्राथमिकता देकर पानी निकाला जा रहा है और यातायात को सुचारू रखने की कोशिश की जा रही है।