फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rain likely on October 12-13.

Faridabad News: गर्मी दिखा रही असर, 12-13 अक्तूबर को बारिश के आसार

Thu, 08 Oct 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rain likely on October 12-13.
फरीदाबाद। शहरवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि सुबह और शाम मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना हुआ है। लोगों को अब मौसम में ठंडक बढ़ने और सर्दियों के आगमन का इंतजार है।
विज्ञापन


बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 और 13 अक्तूबर को शहर में बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आने और मौसम में हल्की ठंडक बढ़ने की उम्मीद है। इससे दिन के समय पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। बारिश के बाद मौसम में बदलाव के साथ सुबह और शाम के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed