फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rain increased the cold, Thursday was the coldest day after Diwali.

Faridabad News: बारिश ने बढ़ाई सर्दी, दिवाली के बाद सबसे ठंडा रहा दिन बृहस्पतिवार

Fri, 31 Oct 2025 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rain increased the cold, Thursday was the coldest day after Diwali.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। दो दिन बादल छाए रहने के बाद आखिरकार बृहस्पतिवार को शहर में बारिश हुई। इसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली। लोगों को सर्दी महसूस हुई। दिवाली के बाद दिन का तापमान अब तक सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, फरीदाबाद का अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा।

आने वाले समय में अधिकतम तापमान में वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल शहर में ठंड का असर बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन रात के समय तापमान में गिरावट जारी है। अगले कुछ दिनों में सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास और बढ़ सकता है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि सांस से जुड़ी परेशानी वाले लोग बाहर निकलते वक्त सावधान रहें। वहीं, देर शाम या सुबह बाहर निकलने पर लोग हल्के गर्म कपड़ों का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed