{"_id":"687cd90c2b6efd8402074dc6","slug":"rain-faridabad-news-c-24-1-gr11004-116364-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गांव मठेपुर की बस्ती में घुसा बरसाती पानी, सैकड़ों ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गांव मठेपुर की बस्ती में घुसा बरसाती पानी, सैकड़ों ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
गांव मठेपुर की बस्ती में घुसा बरसाती पानी, सैकड़ों ग्रामीण परेशान
संवाद न्यूज, हथीन।
गांव मठेपुर की बस्ती में लगातार हो रही बरसात के चलते पानी घरों में घुस गया है, जिससे लगभग 60 घरों की सैकड़ों की आबादी परेशान है। लोगों को दैनिक जीवन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के सरपंच अल्ताफ ने जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय एसडीएम गुरमीत से मुलाकात की और त्वरित समाधान की मांग की। एसडीएम ने सिंचाई विभाग के एसडीओ नसीम अहमद को तत्काल प्रभाव से पानी निकासी के निर्देश दिए। इसके बाद गांव में पंपिंग सेट के माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था शुरू की गई, लेकिन कुछ समय बाद पंपिंग सेट में लगे पाइप फट गए, जिससे निकासी कार्य बाधित हो गया। सरपंच अल्ताफ ने बताया कि स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक उपायों पर काम किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द जलभराव से राहत मिल सके। ग्रामीण प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।