फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rain exposes the hollowness of claims regarding sanitation and drainage systems.

Faridabad News: बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था और जल निकासी के दावों की पोल

Fri, 24 Jul 2026 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Rain exposes the hollowness of claims regarding sanitation and drainage systems.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छांयसा। मोहना क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही बारिश के बाद जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। हीरापुर, मोहना, जवा और अटेरना सहित कई गांवों की गलियों और मुख्य मार्गों पर गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। हल्की बारिश ने ही ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था और जल निकासी के दावों की पोल खोल दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई गांवों में जोहड़ का पानी ओवरफ्लो होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों और गलियों में भर जाता है। वहीं, जोहड़ों पर हुए अवैध कब्जों से उनका आकार भी छोटा हो गया है, जिससे अतिरिक्त पानी सीधे मुख्य मार्गों पर फैल जाता है। हीरापुर निवासी सुंदर शर्मा ने बताया कि गांव का जोहड़ छोटा रह जाने के कारण बारिश का पानी नाले के रास्ते मुख्य मोहना मार्ग पर आ जाता है। इससे सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


जवा निवासी गौरव ने बताया कि ओवरलोड डंपरों से सड़क पहले ही क्षतिग्रस्त है। अब बारिश और जलभराव ने स्थिति और खराब कर दी है। बल्लभगढ़ की बीडीपीओ अंशु डागर ने कहा कि सभी ग्राम सचिवों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही नालियों की सफाई कराकर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed