फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rain changed the weather

Faridabad News: बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

Tue, 05 May 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Rain changed the weather
तापमान में गिरावट से लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। सुबह से ही ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे पूरे दिन मौसम ठंडा बना रहा। करीब 20 मिनट तक हुई बारिश के बाद भी ठंडक का असर कायम रहा।


बारिश के चलते अधिकतम तापमान गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले आठ वर्षों में मई महीने का सबसे कम तापमान माना जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2018 में भी इसी तरह बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। तापमान में आई कमी से लोगों ने राहत की सांस ली और लंबे समय बाद मई में इस तरह के सुहाने मौसम का आनंद उठाया।
विज्ञापन




दोपहर करीब 12 बजे धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण गर्मी का असर ज्यादा महसूस नहीं हुआ। कूलर की हवा भी ठंडक का एहसास कराने लगी, जिससे लोगों के चेहरे खिले नजर आए। रविवार देर रात से ही मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे थे। आसमान में बादल छा गए थे और ठंडी हवाएं चलने लगी थीं। सोमवार सुबह तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी सामने आई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में जहां एक ओर बारिश ने राहत दी, वहीं दूसरी ओर जल निकासी व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर सवाल भी खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed