{"_id":"6ab39a70e5f9cac56e0c632b","slug":"railway-police-in-faridabad-apprehended-a-young-man-with-30-kg-of-poppy-husk-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कट्टों में छिपा था नशा: फरीदाबाद में जीआरपी ने पकड़ी 30 किलो डोडा पोस्त की खेप, राजस्थान से जा रहे थे पंजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कट्टों में छिपा था नशा: फरीदाबाद में जीआरपी ने पकड़ी 30 किलो डोडा पोस्त की खेप, राजस्थान से जा रहे थे पंजाब
Wed, 23 Sep 2026 03:30 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 23 Sep 2026 03:30 PM IST
सार
फरीदाबाद में रेलवे पुलिस ने 30 किलो डोडा पोस्त के साथ एक युवक और एक नाबालिग को पकड़ा है। दोनों राजस्थान से पंजाब के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
जीआरपी ने पकड़ी 30 किलो डोडा पोस्त की खेप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 30 किलो डोडा पोस्त के साथ एक युवक और नाबालिग को पकड़ा है। दोनों दो कट्टों में डोडा पोस्त लेकर जा रहे थे। आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय सुखदीप और एक नाबालिग के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के भटिंडा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
जीआरपी के एसआई धनीराम अपनी टीम के साथ जांच कर रहे थे। इसी दौरान दोनों संदिग्ध मिले। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद दो कट्टों से 30 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि दोनों राजस्थान के कोटा से डोडा पोस्त लेकर भटिंडा जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई महिला एएसआई सुदेश कुमारी द्वारा की जा रही है। जीआरपी की ओर से नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान के तहत लगातार जांच की जा रही है।
विज्ञापन