फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Raids launched to catch vehicle thief, elderly man dies of heart attack

Faridabad News: वाहन चोर को पकड़ने के लिए दी दबिश, हृदयघात से बुजुर्ग की मौत

Sun, 24 Mar 2024 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Raids launched to catch vehicle thief, elderly man dies of heart attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। वाहन चोर को पकड़ने के लिए शनिवार देर रात बड़खल कॉलोनी स्थित एक घर पर दिल्ली और फरीदाबाद की संयुक्त पुलिस टीम ने दबिश दी। यहां आरोपी तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस को देखकर घर के एक बुजुर्ग को दिल का दौरा पड़ गया। आनन-फानन में उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इकबाल (60) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस की टीम देर रात करीब बारह बजे बड़खल काॅलोनी में आई थी। करीब दो घंटे तक पुलिस आरोपी की तलाश करती रही। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस एक वाहन चोर की तलाश कर रही है। आरोपी ने एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता की कार चोरी की है। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी फरीदाबाद की बड़खल कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा है। मुखबिर से सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद पुलिस से संपर्क किया। देर रात पुलिस ने दबिश दी। पुलिसकर्मियों को देखकर आरोपी के परिवार में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना डायल-112 पर दी। कुछ देर बाद ही डायल-112 की टीम भी मौके पर आ गई। दिल्ली पुलिस से जानकारी लेने के बाद टीम वापस लौट गई। टीम को मौके से आरोपी नहीं मिला, लेकिन पुलिसकर्मियों को देखकर एक बुजुर्ग को दिल का दौरा पड़ गया। परिवार के लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मृतक के परिवार ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। दिल्ली पुलिस की टीम वाहन चोर की तलाश में आई थी। मामले में किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सूबे सिंह, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed