{"_id":"692358a9f52b1c1a48033396","slug":"python-spotted-on-agra-canal-bridge-video-goes-viral-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-56367-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आगरा नहर के पुल पर दिखा अजगर, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आगरा नहर के पुल पर दिखा अजगर, वीडियो वायरल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आईएमटी की तरफ जाने वाले आगरा नहर के पुल पर शनिवार शाम करीब 6 फीट लंबा अजगर रेंगता हुआ दिखाई दिया। अजगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने उसको आगरा नहर में फेंक दिया।
लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब आठ बजे पुल के पास से गुजर रहे लोगों ने रेलिंग पर अजगर देखा। इस दौरान कुछ राहगीरों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो के अनुसार, अजगर धीरे-धीरे रेलिंग पर रेंगते हुए आगरा नहर के ऊपर बने पुल के बीच में आ गया। इसी बीच भीड़ में मौजूद एक युवक आगे आया और उसने सावधानी से अजगर को हाथ से धक्का देकर नहर में गिरा दिया।