फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   PWD has placed a condition, after paying the full amount, the construction work of the sports complex will start.

Faridabad News: पीडब्ल्यूडी ने रखी शर्त, पूरा पैसा देने के बाद खेल परिसर का निर्माण कार्य होगा शुरू

Wed, 31 May 2023 10:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 31 May 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
PWD has placed a condition, after paying the full amount, the construction work of the sports complex will start.
- पहली किस्त छह महीने पहले ही हो चुकी है जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से बुखारपुर गांव में राजीव गांधी खेल परिसर बनाया जाना है। इसके लिए खेल निदेशालय की ओर करीब 50 लाख रुपये भी जारी किए गए हैं। राशि जारी हुए करीब छह माह हो चुके हैं लेकिन अभी तक पीडब्ल्यूडी ने स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। स्टेडियम में चार करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
राजीव गांधी खेल परिसर का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी को करना है और इसके लिए खेल विभाग को भुगतान करना है। शुरुआत में राशि जारी होने के बाद खेल विभाग ने पीडब्ल्यूडी को काम शुरू करने के लिए कहा था। बताया जा रहा है कि 50 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने पूरी निर्माण राशि जमा करने के बाद ही काम शुरू करने की बात कही है, ताकि काम में कोई दिक्कत न हो। कई बार प्रारंभिक राशि जारी होने के बाद पूरी राशि जारी होने में समय लग जाता है, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित होता है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी निर्माण से पहले पूरी राशि जमा करने पर अड़ा हुआ है। खेल विभाग को चिंता है कि अगर निर्माण देरी से शुरू किया गया तो उनका बजट बढ़ सकता है। वर्तमान में मिला पैसा भी वापस जा सकता है।
विज्ञापन

मालूम हो कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2018 में बुखारपुर गांव में ग्रामीण राजीव गांधी खेल परिसर बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए ग्राम पंचायत करीब सात एकड़ जमीन खेल विभाग को उपलब्ध करा चुकी है। स्टेडियम का नक्शा भी तैयार कर लिया गया है। इसके लिए करीब चार करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। खेल निदेशालय पहले चरण की 50 लाख रुपये की राशि जारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पीडब्ल्यूडी को 50 लाख की पहली किस्त मुहैया करा दी गई है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद दूसरी किस्त मुहैया करा दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी की ओर से पूरे पैसे की मांग की जा रही है। ऐसे में काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है।

गिरीराज, उपनिदेशक, खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed