{"_id":"64932ab47183d226900416c6","slug":"purified-water-will-increase-greenery-in-three-big-parks-of-smart-city-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7301-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्मार्ट सिटी के तीन बड़े पार्काें में शोधित पानी से बढ़ेगी हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्मार्ट सिटी के तीन बड़े पार्काें में शोधित पानी से बढ़ेगी हरियाली
विज्ञापन
-तीनों पार्काें में 50 केएलडी के सीवर शोधन संयंत्र लगेंगे, 209.51 लाख रुपये होंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के तीन बड़े पार्काें में सीवर के शोधित पानी से हरियाली बढ़ाई जाएगी। इसमें कल्पना चावला पार्क, बिग पार्क सेक्टर 22 व संत सूरदास पार्क सेक्टर आठ शामिल हैं। इन पार्काें में 50 केएलडी के सीवर शोधन संयंत्र लगवाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इस पर 209.51 लाख रुपये खर्च होंगे।
शहर में सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या रहती है। ऐसे में नगर निगम पार्कों में भी छोटे एसटीपी लगाकर सीवर की समस्या को दूर करने के साथ शोधित पानी का प्रयोग पार्काें में करने की योजना पर काम कर रहा है। पांच एकड़ से बड़े पार्कों में 50 केएलडी के एसटीपी लगाने की योजना तैयार की है। इसमें से तीन पार्काें के एसटीपी लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इसमें बल्लभगढ़ में कल्पना चावला पार्क, पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क सेक्टर 22 व 23 (बिग पार्क) और संत सूरदास पार्क सेक्टर आठ शामिल हैं। 13 जुलाई को टेंडर ओपन होगा। बता दें कि शहर के प्रमुख बड़े पार्काें में एसटीपी लगाने की योजना है। इससे शहर में बढ़ते प्रदूषण को रोकने में मदद मिलेगी। इसके लिए 10 पार्काें के नाम तय हो चुके हैं।
--
शहर के तीन पार्कों में 50 केएलडी के एसटीपी लगाए जाने हैं। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। पार्क में सीवर शोधित पानी प्रयोग होने से भूजल का दोहन कम होगा। शोधित पानी का प्रयोग पार्क में होगा।
विज्ञापन
नितिन कादियान , कार्यकारी अभियंता नगर निगम