फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Punjab's Phulkaris are captivating women

Faridabad News: महिलाओं का मन मोह रहीं पंजाब की फुलकारियां

Thu, 12 Feb 2026 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Punjab's Phulkaris are captivating women
पंजाब की स्टॉल पर अलग-अलग वैरायटी में मौजूद है फुलकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में महिला पर्यटकों को पंजाब की फुलकारी ने दीवाना बनाया हुआ है। फुलकारी दुपट्टे महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं और महिलाएं जमकर खरीदारी भी कर रही हैं। मेले में पंजाब की स्टॉल पर फुलकारी अलग-अलग वैरायटी में मौजूद है।

पंजाब के मोहाली जिला से मनवीर सिंह अपने साथ पंजाब की प्रसिद्ध फुलकारी के दुपट्टे, सूट और साड़ी लेकर पहुंचे हैं। इसके साथ ही अफगानी सूट और कुर्ता सेट भी महिला पर्यटकों का खूब भा रहे है। मनवीर ने करीब सौ महिलाओं को रोजगार भी दिया है। महिलाओं का फुलकारी दुपट्टे देखते ही खरीदने का मन बन रहा है। फुलकारी एक प्रकार की कढ़ाई है जो मूलरूप से पंजाब में कलाकारों की ओर से बनाई जाती है। मनवीर का कहना है कि वे 2013 से नाबार्ड से जुड़े हुए हैं, 2017 से लगातार मेले ने पहुंच रहे हैं। उन्हें लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। उनकी तीन पीढ़ियां इस व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं। उनके यहां एक हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक का सामान मौजूद है।
विज्ञापन


वह बताते हैं कि उनके स्टाॅल पर उपलब्ध दुपट्टे, सूट और साड़ी में फैब्रिक से काम हुआ है, जिसके कारण यह दुपट्टे, सूट और साड़ी धोने पर खराब नहीं होते। उन्होंने स्टाॅल पर महिलाओं के लिए सेल भी लगा दी है। थ्री पीस सेट केवल 1200 रुपये में बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed