{"_id":"677d74551c2408b3f5051d7a","slug":"punjab-sports-club-team-captures-the-trophy-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-36020-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पंजाब स्पोर्ट्स क्लब की टीम का ट्राॅफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पंजाब स्पोर्ट्स क्लब की टीम का ट्राॅफी पर कब्जा
विज्ञापन
नाहर सिंह फुटबॉल मैदान में दीनू एफसी की टीम को 3-1 से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदबाद। नाहर सिंह फुटबॉल मैदान में अंतर जिला फुटबॉल क्लब प्रतियोगिता के आखिरी दिन पंजाब स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने दीनू एफसी की टीम को 3-1 से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। टूर्नामेंट के दौरान 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया। उनके लिए बुधवार से स्टेडियम में प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसमें बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन कर जिला स्तरीय टीम तैयार की जाएगी। जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेगी।
अंतर जिला फुटबॉल क्लब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दोपहर बाद खेला गया। इसमें पंजाब स्पोर्ट्स क्लब की टीम शुरू से अंत तक हावी रही। टीम की ओर से पहले हाफ में एक और दूसरे में दो गोल किए गए। जबकि दीनू एफसी को मात्र एक गोल करने में सफलता मिली। इसके साथ ही पंजाब स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने मैच 3-1 के अंतर से जीत लिया। इससे पहले प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला नाहर सिंह स्टेडियम व पंजाब स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। इसमें पंजाब स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने नाहर सिंह टीम की टीम को 2-1 से शिकस्त देकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। टीम की ओर से अदब जैन ने दो गोल किए। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दीनू एफसी और आजाद स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। इसमें दीनू एफसी की टीम ने आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 1-0 से हराकर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया था।