फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Protested for 8 hours in front of the police post for the arrest of the accused

Faridabad News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस चौकी के सामने 8 घंटे किया प्रदर्शन

Fri, 10 Jan 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Protested for 8 hours in front of the police post for the arrest of the accused
बुधवार को कई दिन से गायब युवक का मिला था शव, दो बार हाईवे को जाम करने की कोशिश की गई
विज्ञापन

मौके पर पुलिस बल के साथ एसीपी और डीसीपी रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर 62 के आशियाना फ्लैट में रहने वाले दीपक की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे मृतक दीपक के परिजनों ने नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पुलिस चौकी के सामने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन देर शाम 6 बजे तक चला। दो बार लोगों ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया। परिजनों की मांग है कि सभी 12 आरोपियों को पकड़ा जाए और उनको आर्थिक मदद दिलाई जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ डीसीपी कुशल पाल सिंह, एसीपी महेश, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट भूमिका लांबा आदि मौजूद रहे।
वहीं इसी मामले को लेकर बीके अस्पताल में विरोध करने पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में शामिल बिट्टू बजरंगी को एहतियात के तौर पर पुलिस की एक टीम यहां से अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गई।
विज्ञापन


मृतक दीपक के भाई दिलीप ने बताया कि उनका भाई 16 दिसंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गया। जिस पर 17 दिसंबर को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। बुधवार को सेक्टर 62 आशियाना फ्लैट की झाड़ियों में लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़े हुए देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान उनको भी बुलाया गया। उन्होंने शव की पहचान मृतक दीपक के रूप में की। दिलीप का कहना है कि 22 दिनों से लापता उनके भाई को पुलिस की ओर से ढूंढा नहीं गया। आरोप है कि अगर पुलिस सही तरीके से केस की सुनवाई करती तो आज उनका भाई जिंदा होता। उसी के चलते बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे से 100 से अधिक लोगों ने बस स्टैंड चौकी के सामने विरोध प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे। दिलीप का आरोप है कि आरोपी फकरूद्दीन व उसके 12 साथियों ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है। पुलिस को सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस दौरान एसीपी महेश ने कई बार लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। देर शाम 6 बजे तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान देव सेना के साथ कई हिंदू संगठन के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

पोक्सो के मामले में था गवाह
सेक्टर 62 स्थित आशियाना फ्लैट में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उनकी 10 साल की बेटी है। 30 अक्टूबर को उनके पड़ोस की रहने वाले विशेष समुदाय के एक युवक ने उनकी बेटी को बुलाया। बुलाने के बाद बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान उनकी बेटी चिल्लाई। बेटी की आवाज सुनकर वह उसके पास पहुंची, तो आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ समय के बाद आरोपी अपने परिवार व साथियों के साथ उनके घर पर आया और उनके साथ मारपीट की। झगड़े में उनके लोगों को काफी चोटें आई। इस मामले में दीपक गवाह था। उनका आरोप है कि उसी विशेष समुदाय के आरोपियों ने उनके भाई का अपहरण कर हत्या की है।
---------
पलायन का लगाया था नोटिस
उस वारदात के बाद लोगों में डर बना हुआ है। आरोप है कि उसी डर की वजह से लोगों द्वारा पोस्टर लगाया गया। जिसमें लिखा हुआ है कि विशेष समुदाय के लोगों के आतंक से हम पलायन के लिए मजबूर हैं। इस तरह के पोस्टर जगह जगह लगाए गए।
-----
दीपक के फोन पर आखिरी कॉल किसी महिला की थी
एसीपी महेश कुमार ने बताया कि मृतक दीपक के फोन की जांच की गई। मृतक दीपक बच्चों को ऑटो के जरिए स्कूल से घर छोड़ने का कार्य करता है। उसके फोन पर जो आखिरी कॉल भी वह किसी महिला की थी। उस महिला के बच्चे को दीपक छोड़ता था। उस महिला की कॉल के बाद उसका फोन बंद हो गया। उसके अलावा उसके फोन पर कोई कॉल नहीं आई। उसके बाद उसका फोन बंद था।
लॉरेंस का नाम लेते ही मची भगदड़
धरना प्रदर्शन के दौरान एक युवक नशे की हालत में अपने आप को यूपी का बदमाश बता रहा था। तभी उसने अपने भाषण में कहा कि वह लॉरेंस का आदमी है। इसी बात पर पुलिस ने अपने बल का प्रयोग किया और धरने पर बैठे लोगों को हटाया गया। इस दौरान कुछ लोग नगर निगम की दीवार को फांदते हुए नजर आए तो कुछ इधर उधर भागते हुए। इस दौरान सेक्टर 11 पुलिस चौकी के इंचार्ज लॉरेंस का आदमी कहने वाले युवक को पकड़ लाई। पकड़ने के बाद युवक कहने लगा कि वह गौ रक्षक और बजरंग दल का आदमी है।

-------
विधायक के आश्वासन के बाद खत्म किया प्रदर्शन
सुबह 10 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते रहे। देर शाम विधायक मूलचंद शर्मा ने परिजनों से बात की और उनको आश्वासन दिया कि वह उनकी किसी भी तरीके से जो भी आर्थिक मदद हो सकती है वह दी जाएगीे। इसके अलावा पुलिस जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

-----------

गौ रक्षक ने लगाया प्रभारी पर आरोप
गो रक्षक अनुज का कहना है कि जिस दौरान भगदड़ मची, तब थाना छांयसा प्रभारी सुरेश ने उनकी ओर इशारा करते हुए उनको गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताया। जिस पर गो रक्षक और पुलिसकर्मी के बीच काफी कहा सुनी हुई और गो रक्षक ने प्रभारी को बेटे की कसम खाने को कहा। जिस पर प्रभारी का कहना है कि उसने गो रक्षक को नहीं बल्कि उस युवक को कहा था जिसको पुलिस ने पकड़ा है।


------------
मृतक दीपक के भाई दिलीप की शिकायत पर विशेष समुदाय के लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम बोर्ड के तहत करवाया जाएगा। - महेश, एसीपी बल्लभगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article