{"_id":"580dffbb4f1c1b944ebc1a87","slug":"protest-for-sewer-line-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी न होने से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी न होने से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवरेज की पानी निकासी को लेकर सोमवार को शिवदुर्गा विहार डी ब्लॉक के लोगों ने निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उनका कहना था कि कई महीने से गंदा पानी जमा है, लेकिन निगम सुनने को तैयार नहीं है। लोगों ने एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
स्थानीयवासी संजीव सक्सेना का कहना है कि पिछले कई महीनों से शिवदुर्गा विहार डी ब्लॉक नियर रेलवे फाटक के पास जमा सीवरेज के गंदे पानी से लोगों का जीवन मुहाल हो गया है। दूर-दूर तक सड़क पर गंदा पानी भरा पड़ा है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
इसी गंदे पानी में गिरकर कई लोग चोटिल हो चुके हैं। इसके अलावा चिकनगुनिया, डेंगू, मलेरिया के जानलेवा मच्छर भी पनप रहे हैं, जिससे कॉलोनी के कई लोग बुखार की चपेट में हैं। उन्होंने कहा कि यदि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में बृजकिशोर मिश्रा, ओमप्रकाश, बह्रपाल, सत्य प्रकाश, संजीव सक्सेना, मुस्कान, विनोद, सोनी, पंकज, अदिति, ओंकार, मीना, किशन सिंह, मनोज कुमार, पप्पू कुमार, बीएस मीणा, कपिल, तरूण सैनी, रामप्रकाश, सीता देवी, मुकेश सिंह, मन्नू, माया, रामवती, रामरतन सिंह, जूली, विकास बंसल, परमजीत, विक्की, अमित, हिमांशु, दीपा, रामचरण, एकेसिंह, कर्ण, केशव, पंकज, अमन, उमाशंकर, राजकिशोर, मीनाक्षी, प्रेमवती, अनुपमा, जगदंबा मिश्रा व संतोष देवी आदि मौजूद रहे।