फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Property Tax: Property of top 100 defaulters will be sealed this month

प्रॉपटी टैक्स : टॉप के 100 बकायेदारों की प्रॉपर्टी इसी माह होगी सील

Fri, 10 Feb 2023 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Property Tax: Property of top 100 defaulters will be sealed this month
- जोनवार ऐसे लोगों की बनाई जा रही सूची, 18 व 20 फरवरी को होगी बड़े स्तर पर कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। हाउस टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम इसी महीने बड़े स्तर पर सीलिंग अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके लिए जोनवार टॉप के 100 बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। अभियान 18 और 20 फरवरी को चलाने की तैयारी है।
निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया ने जनवरी में सभी जोन के क्षेत्रीय कराधान अधिकारियों (जेडटीओ) के साथ बैठक की थी। इसमें जोनवार हाउस टैक्स यानि गृहकर वसूली की जानकारी ली। आयुक्त ने सभी जेडटीओ से कर वसूली अभियान चलाने को कहा हुआ है। इसके लिए पहले बकायेदारों की जोनवार टॉप 100 लोगों की सूची बनाने को कहा था। इसमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिनके पास लाखों में बकाया हैं।
विज्ञापन

जेडटीओ एनआईटी सुनीता कुमारी ने बताया कि ऐसे लोगों की सूची बनाई गई है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोग हाउस टैक्स जल्द जमा कराएं, नहीं तो उनकी प्रॉपर्टी को सील किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि 18 या 20 फरवरी को बड़े स्तर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि से वसूली प्रभावित
नगर निगम हाउस टैक्स वसूली पर ध्यान दे रहा है। इसके तहत 50 हजार से ऊपर के हजारों बकायेदारों को नोटिस भेजा गया था। बड़े स्तर पर प्रॉपर्टी सील की गई थी। बाद में याशी कंपनी द्वारा बनाई गई नई प्रॉपर्टी आईडी को ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया। नई प्रॉपर्टी आईडी में काफी त्रुटियां होने से हाउस टैक्स वसूली अभियान धीमा हो गया। निगम के अनुसार 50 हजार रुपये से ज्यादा के बकायेदार करीब 6500 और 30 से 50 हजार रुपये तक के बकायेदार करीब 7500 हैं। वहीं, 22 जनवरी तक नगर निगम कुल 65 करोड़ रुपये हाउस टैक्स, विकास शुल्क समेत अन्य वसूल चुका है। वहीं, जोनवार हाउस टैक्स में एनआईटी एक में 4.10 करोड़, एनआईटी दो में 6.39 करोड़, एनआईटी तीन में 2.23 करोड़, ओल्ड फरीदाबाद जोन एक में 10.96 करोड़, ओल्ड फरीदाबाद जोन दो में 7.91 करोड़, बल्लभगढ़ जोन एक में 3.53 करोड़, बल्लभगढ़ जोन दो में 1.67 करोड़ रुपये, चंदावली जोन-22,143 रुपये और बिना जोन-10.38 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed