फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   programme organised for the discussion on corruption

भष्ट्राचार पर मंथन के लिए जुटे समाजसेवी 17-21-56

Sun, 18 Aug 2019 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
programme organised for the discussion on corruption
फरीदाबाद सेक्टर 10 राजस्थान भवन भ्रष्टाचार पर आयोजित मंथन बैठक में भाग लेते सामाजिक संगठनों के पद - फोटो : Faridabad
भ्रष्टाचार पर मंथन के लिए जुटे समाजसेवी
विज्ञापन

फरीदाबाद। भ्रष्टाचार पर मंथन के लिए सेक्टर-10 राजस्थान भवन में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शहर के समाज-सेवियों, नेताओं और आरटीआई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी ने बढ़ते भ्रष्टाचार पर अपने विचार रखे और इस पर अंकुश लगाने के उपाय बताए।
सेमिनार की अध्यक्षता समाजसेवी पदमश्री ब्रह्मदत ने की। आरटीआई कार्यकर्ता हरेंद्र ढींगड़ा ने कहा कि सरकार का आधे से ज्यादा बजट का पैसा चंद भ्रष्टाचारियों के हाथ में है। सरकार चाहे तो शहर में विकास को पंख लग सकते हैं। प्रदेश सरकार को पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट को कम करना चाहिए। सरकार की दोहरी बात बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में ईकोग्रीन कंपनी को सरकार ने करोड़ों रुपये का ठेका सौंप दिया।
विज्ञापन

फरीदाबाद और गुरुग्राम में घर-घर से कूड़ा उठाना का कार्य ईकोग्रीन कंपनी देख रही है। कंपनी के पास न तो पूरे कर्मचारी है और न संसाधन। उद्यमी नवनीत गुंबर ने कहा कि नगर निगम, बिजली निगम व अन्य विभागों में हम वर्षों तक एक अधिकारी को झेलते रहते हैं, जबकि वह हमारी समस्याओं को लगातार अनदेखा करते हैं। इसके लिए लोगों को जागरुक होने की जरुरत है। दो से तीन साल में अगर ऐसे अधिकारियों के काम में कोई सुधार नहीं हो तो सरकार से उनके तबादले की मांग करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे अच्छे अधिकारियों को उनकी सही जगह मिल सके और वह शहर के विकास के लिए कार्य कर सके। इसी तरह अन्य समाजसेवियों ने अपने-अपने विचार रखे। इास अवसर पर आप नेता हरेंद्र नागर, विनोद भाटी, पार्षद दीपक चौधरी, ओपी कटारिया, आरटीआई कार्यकर्ता बलजीत कौशिक, वरुण श्योकंद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed