फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Profit, greed, and deception are the weapons; savings are the target.

Faridabad News: मुनाफा, लालच और झांसा हथियार, जमापूंजी पर वार

Wed, 16 Sep 2026 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Profit, greed, and deception are the weapons; savings are the target.
पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अफसर, डॉक्टर व दंपती समेत 18 लोगों से साइबर ठगी
विज्ञापन

नंबर गेम- 40.51 लाख रुपये की हुई ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदबाद। शहर में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जालसाज मुनाफा, लालच और झांसे को हथियार बनाकर जमापूंजी पर वार कर रहे हैं। जिले के करीब 18 लोगों को मई से सितंबर के बीच एपीके फाइल, बकाया गैस बिल, क्रेडिट कार्ड रिवार्ड प्वाइंट्स और फोन हैक करके ठगी की गई। पुलिस ने संबंधित मामलों में शिकायतों की जांच करने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी मामलों में जांच शुरू कर दी गई है और खातों और फोन नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार 12 सितंबर को सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता दर्शन कुमार वर्मा से 4 लाख, 27 अगस्त को डॉ. योगेश कुमार से 10 लाख और छह सितंबर को कुसुम लता गुलाटी व उनके पति से 10 लाख रुपये एपीके फाइल के जरिये ऐंठ लिए गए। 14 सितंबर को कार कारोबारी सूर्यकांत शर्मा से 2.28 लाख, 15 सितंबर को विजय मक्कड़ से 2.61 लाख, 30 अगस्त को कन्हैया लाल से 1.86 लाख, सात सितंबर को नवीन कुकरेजा से 1.27 लाख और दो अगस्त को हुसन बानो से 1.22 लाख रुपये की ठगी भी एपीके फाइल भेजकर हुई। इसके अलावा फर्जी लिंक और ई-केवाईसी के नाम पर आठ सितंबर को दीपाली लखानी के खातों से 1.79 लाख, 28 अगस्त को नरेश कुमार के खातों से 1.70 लाख, चार व पांच सितंबर को राजेश कुमार के खातों से 1.17 लाख और दो सितंबर को सिकंदर कुमार सिंह के खातों से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन


वहीं क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट्स और इंश्योरेंस का झांसा देकर तीन सितंबर को शैलेंद्र से 1.66 लाख और नौ सितंबर को नितिन कुमार से 3.56 लाख रुपये ठग लिए गए। दो से 13 जून के बीच सिम बंद रहने के दौरान सोनू के खाते से 1.04 लाख और 24 अगस्त को फोन हैक कर अब्दुल रहमान के खाते से 58 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके साथ ही लोन की किस्त बढ़वाने के नाम पर 18 मई को प्रिंस से 67 हजार रुपये, स्पेन से गिफ्ट पार्सल भेजने के नाम पर आईशा से 82 हजार रुपये और 26-27 अगस्त को टेलीग्राम टास्क के जरिये आस्कीन खान से 23 हजार रुपये ऐंठ लिए गए है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठगी से ऐसे बचें
संदिग्ध लिंक और अटैचमेंट से बचें
मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें
व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सावधानी बरतें
टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्षम करें
हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed