{"_id":"68a4b44c5b8b49da330eda63","slug":"professors-cars-window-broken-and-valuables-stolen-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49506-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रोफेसर की गाड़ी का शीशा तोड़कर कीमती सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रोफेसर की गाड़ी का शीशा तोड़कर कीमती सामान चोरी
Tue, 19 Aug 2025 10:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
खराब हुई कार को साइड में खड़ा कर मैकेनिक ढूंढने गए थे शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर नोएडा स्थित निजी विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रोफेसर की कार का शीशा तोड़कर कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। थाना खेड़ी पुल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रोफेसर की कार खराब हो गई थी। कार साइड में खड़ी करके मैकेनिक को बुलाने के लिए गए थे। पांच मिनट में चोर ने चालक के पीछे वाला शीशा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
मूलरूप से वैशाली नगर जयपुर राजस्थान निवासी आलोक कुमार ने बताया कि वह गलगोटिया विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। 17 अगस्त की शाम लगभग 8 बजे अपनी कार से जयपुर से ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहे थे। कार सेक्टर 87 पंडित गोपी चंद चौक ग्रेटर फरीदाबाद के पास पहुंची तो उसकी बैटरी खराब होने के कारण रुक गई। मैकेनिक को ढूंढने के लिए लगभग 100 मीटर तक पैदल गए थे। पांच मिनट बाद ही जब वापस कार के पास आकर देखा तो पीछे वाली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। पिछली सीट पर रखा लैपटॉप बैग गायब था।