फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Proctor at JC Bose University accused of assaulting and threatening a student.

Faridabad News: जेसी बोस विवि में प्रॉक्टर पर छात्र से मारपीट और धमकी का आरोप

Wed, 09 Sep 2026 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Proctor at JC Bose University accused of assaulting and threatening a student.
एबीवीपी ने विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जेसी बोस विश्वविद्यालय में प्रॉक्टर पर एक छात्र के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मामले में कुलगुरु से हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पिछले कई दिनों से विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को अलग-अलग तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि अनुशासन की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी द्वारा ही छात्र के साथ कथित तौर पर मारपीट और धमकी देने का मामला गंभीर है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और उनके समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने की मांग की। शाम करीब तीन बजे एबीवीपी कार्यकर्ताओं की विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों के साथ बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता के दौरान प्रशासन की ओर से बताया गया कि विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं और अनुशासन संबंधी मामलों को बेहतर तरीके से देखने के लिए एक नई कमेटी गठित की जाएगी। इस कमेटी में तीन से चार छात्रों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि विद्यार्थी अपनी समस्याओं को सीधे कमेटी के सामने रख सकें और उनके समाधान में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के इस आश्वासन के बाद आगे की कार्रवाई पर चर्चा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed