फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Problems are increasing due to daily power cuts in Sector 21-A

Faridabad News: सेक्टर 21-ए में रोजाना बिजली कटौती से बढ़ रही परेशानी

Mon, 25 Aug 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Problems are increasing due to daily power cuts in Sector 21-A
निवासियों ने डीएचबीवीएन पर साधा निशाना, तकनीकी समाधान की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-46 और सेक्टर-21डी के पावर हाउस से सप्लाई लेने वाले सेक्टर 21-ए में लगातार घंटों की बिजली कटौती अब रोजमर्रा की समस्या बन गई है। क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि पावर कट के चलते घरेलू कामकाज ठप हो रहे हैं और इन्वर्टर बैकअप भी जवाब देने लगा है।

डीएचबीवीएन के अधिकारी केवल आरडब्ल्यूए के व्हाट्सएप ग्रुप में पावर कट की अनुमानित सूचना भेजकर अपना कर्तव्य निभा लेने की औपचारिकता कर रहे हैं जबकि जमीनी हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता युगल किशोर शर्मा, रितेश गुप्ता, संदीप सैनी और एचएस मिश्रा सहित अन्य लोगों ने बताया कि इलाके में जर्जर और लटकते बिजली के तार बरसात के मौसम में और भी खतरनाक हो जाते हैं। अक्सर इनमें स्पार्किंग और टूटने से शॉर्ट सर्किट की स्थिति बन जाती है, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि विधानसभा चुनावों के दौरान जनप्रतिनिधियों ने बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड करने की बात कही थी लेकिन सेक्टर 21-ए में अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का आरोप है कि डीएचबीवीएन के वादे और दावे केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बिजली सप्लाई को सुचारु करने के लिए ठोस तकनीकी उपाय किए जाएं और झूलते तारों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed