फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Private procurement of 1509 paddy picks up pace in the grain market.

Faridabad News: अनाज मंडी में 1509 धान की निजी खरीद तेज

Tue, 06 Oct 2026 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Private procurement of 1509 paddy picks up pace in the grain market.
मुख्य फसल की आवक बढ़ने के बाद सरकारी खरीद में आएगी तेजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन 1509 किस्म के धान की निजी खरीद तेजी से चल रही है। मंडी में अब तक करीब 85 हजार क्विंटल 1509 धान की खरीद आढ़तियों द्वारा की जा चुकी है। खरीद के साथ ही मंडी से धान का उठान भी लगातार किया जा रहा है।

मार्केट कमेटी के सचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से धान की खरीद 20 सितंबर से शुरू की जा चुकी है। हालांकि अभी किसानों की फसल बड़े स्तर पर मंडी में पहुंचनी शुरू नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि मुख्य फसल की आवक शुरू होने में अभी करीब 10 से 12 दिन और लग सकते हैं। इसके बाद मंडी में सरकारी खरीद में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसानों को अपनी फसल मंडी में लेकर आने के लिए सरकार की ओर से खरीद से संबंधित सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल मंडी में 1509 धान की आवक हो रही है, जिसे निजी आढ़ती खरीद रहे हैं। इस किस्म के धान का भाव करीब 4,000 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार निजी खरीद के साथ-साथ खरीदे गए धान का उठान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed