फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Private buses on the Gurugram route operate mainly during office hours.

Faridabad News: गुरुग्राम रूट पर निजी बसों का संचालन मुख्य रूप से ऑफिस समय में ही निर्धारित

Sat, 14 Feb 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Private buses on the Gurugram route operate mainly during office hours.
महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़–फरीदाबाद से गुरुग्राम रूट पर चलने वाली ज्यादातर निजी बसों का संचालन समय दफ्तर के घंटे के हिसाब से तय है। सुबह छह बजे से दस बजे तक और शाम पांच बजे से रात दस बजे तक ही इन बसों की संख्या ज्यादा रहती है।

सुबह 6:10, 7:10, 8:10 और 9:10 बजे बसें चलती हैं, जबकि शाम को 5:10 से 10:10 बजे तक हर घंटे बस उपलब्ध रहती है। दफ्तर जाने की जल्दी में अधिकतर लोग इन्हीं निजी बसों का सहारा लेते हैं। इसी दौरान बसों में जरूरत से ज्यादा सवारियां बैठा ली जाती हैं। हालत यह रहती है कि अंदर पैर रखने तक की जगह नहीं बचती। कई यात्रियों को दरवाजे के पास खड़े होकर सफर करना पड़ता है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। यात्रियों का कहना है कि ऑफिस समय में निजी बसों की बजाय सरकारी बसों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। उनका कहना है कि निजी बसों का संचालन इस समय सीमित किया जाए और रोडवेज बसें ज्यादा चलाई जाएं, ताकि भीड़ कम हो और लोग सुरक्षित तरीके से सफर कर सकें। गुरुग्राम से फरीदाबाद और बल्लभगढ़ आने-जाने वाले कर्मचारियों का कहना है कि रोजाना इसी तरह भीड़ में सफर करना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed